एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
जयपुर। भाजपा नेमो सेल के पदाधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को भाजपा मुयालय में किया गया। इसमें प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 2500 युवाओं के मोबाइल में नमो एप डाउनलोड करने का लक्ष्य तय किया गया।
नमो एप टीम का काम युवाओं से सपर्क करना और उनके मोबाइल में नमो एप डाउन लोड कराना है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया विशेष महत्व रखता है। कब किन शब्दों से अपनी बात जनता में पहुंचानी है, यह बहुत महत्वपूर्ण है एवं वर्तमान डिजीटल युग में सोश्यल मीडिया की इस कार्य में विशेष भूमिका है।
प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि नमो एप के माध्यम से सरकार के सभी कार्यों की जानकारी आम व्यक्ति तक तुरन्त उपलब्ध हो जाती है। जिस व्यक्ति के फोन में नमो एप डाउनलोड होगा, उसके दिल में भारत देश डाउनलोड होगा।
नमो एप के प्रदेश संयोजक डॉ. जोगेन्द्र ने कहा कि अधिकांश भाजपा कार्यकर्ता पहले से ही नमो एप का प्रयोग कर रहे है और अब नये 5 लाख लोगों को इससे जोड़ेंगे तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संयोजक आमजन को एप के बारे में पूरी तरह से समझाएगा कि इस पर केन्द्र की हर योजना का ब्यौरा मिलता है और अपने सुझाव सीधे केन्द्र सरकार को दे सकते है।
कार्यशाला में मॉनिटरिंग टीम के प्रदेश संयोजक विनय कौशिक, कोर टीम के सदस्य छगन माहुर, आई.टी. विभाग के अविनाश जोशी, संकल्प से सिद्धी के रासबिहारी, अजय विजयवर्गीय, अवन्ति मीणा, देवेन्द्र शर्मा, पुष्पेन्द्र कौशिक सहित सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।