भाजपा के प्रवक्ता सुधांश त्रिवेदी बोले अंग्रेजों के साथ डिनर करते थे कांग्रेस नेता – सुधांश त्रिवेदी

liyaquat Ali
2 Min Read

Jaipur News / Dainik reporter : भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी (BJP spokesperson Sudhanshu Trivedi) ने निकाय चुनाव (Municipal election) कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पार्षद निर्वाचन और निकाय अध्यक्ष चुनाव के बीच इतने दिनों का अंतर रखना समझ से परे है। यह कांग्रेस के मंसूबों को बता रहा है।

सरकार निकाय प्रमुखों के नियमों को लेकर बार-बार स्टैण्ड बदला और अब  इस तरह का कार्यक्रम संदेह पैदा करता है। शनिवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के जेहन में आरएसएस छाया हुआ है। पाकिस्तान की संसद में भी आरएसएस को कोसा जाता है।

आजादी आंदोलन में कांग्रेस की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आंदोलन में लाला लाजपत राय को छोड़ कर किसी भी कांग्रेस नेता पर वास्तविकता में लाठी चार्ज हुआ है,ऐसा नहीं हुआ। किसी भी कांग्रेस नेता को काले पानी की सजा नहीं हुई। सावरकर पकड़े गए, तो उन्हें कोल्हू में जोता गया।

पर कांग्रेस नेताओं को नहीं। भाजपा प्रवक्ता ने यहां तक कहा कि कांग्रेस नेता दिन में आंदोलन और रात में अंग्रेजों के साथ डिनर करते थे। कांग्रेस में भी वर्ष,1888 से लेकर आगे तक कांग्रेस के राष्टï्रीय अध्यक्ष ब्रिटिश अधिकारी कांग्रेस के अध्यक्ष  रहे।

भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलेात के प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी पर स्पष्टकरण की मांग करते हुए कहा कि यह जाति बोधक बयान है। गहलोत को बताना चाहिए कि यह किसी संदर्भ में कहा गया है।

भाजपा प्रवक्ता ने राज्य सरकार  के एक साल के काम-काज पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत केवल आरोप लगाने की राजनीति कर रहे हैं। उन्हें यह बताना चाहिए कि क्या उनके शासन में बेरोजगारों को भत्ता मिला, सेंस क्यों बढ़ाया? जो टैक्स भाजपा ने हटाए उसे वापस क्यों लगाया गया?

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.