भाजपा पदाधिकारी कांग्रेस की आगामी चुनावी रणनीति पर नजर बनाए हुए हैं  

Sameer Ur Rehman
3 Min Read

IMG 20180506 194934

जयपुर | प्रदेश भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के चलते अब मुय विपक्षी दल कांग्रेस की रणनीति पर नजर रखना भी शुरू कर दिया है। इस कडी में भाजपा नेता हाल ही में कांग्रेस की ओर से घोषित किए गए जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की सूची को खंगाल रहें हैं। इसके साथ ही विधानसभा स्तर पर यह भी पता लगाया जा रहा है कि कांग्रेस का कौनसा नेता भाजपा के प्रत्याशियों को टक्कर दे सकता है। साथ ही पार्टी में टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस छोड सकने वाले नेताओं का भी पता लगाया जा रहा है।

इसके साथ ही भाजपा पदाधिकारी कांग्रेस की आगामी चुनावी रणनीति पर भी नजर रखे गए हुए हैं। इसमें चुनावों के दौरान उठने वाले मुद्दे तथा प्रचार के समय आरोपों पर भी जवाब देने की तैयारी की जा रही है। इस पूरे अभियान की रणनीति पार्टी आलाकमान ही तय कर रहा है।

गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा ने चुनावी तैयारियों के लिए काफी समय पहले ही रणनीति बनाकर कार्य करना शुरू कर दिया था। इसी रणनीति के तहत ही जहां भाजपा के नेताओं की पूरी सूचना तैयार की जा रही है वहीं दूसरी ओर कांगे्रस के संभावित प्रत्याशियों पर के नामों पर भी नजर रखी जा रही है। इस बारे में भाजपा सूत्रों का मानना है कि विरोधी दल के प्रत्याशियों के बारे में पहले से ही पूरी जानकारी रखने पर चुनावों के दौरान ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पडती तथा चुनावी माहौल में व्यक्तिगत हमले किए जाने पर उसका जवाब भी दिया जा सकता है।

इसी क्रम में हाल ही में विशेष जिला प्रवास योजना पर गए मंत्रियों और सांसदों ने भी मंडल स्तर पर बैठकें लेकर जिले के कांग्रेस नेताओं की सूची तैयार की थी। इसको लेकर प्रवास योजना की समीक्षा बैठक में भी बात की गई है। इसके साथ ही उन नामों पर भी मंथन किया जा रहा है जो चुनावों के दौरान भाजपा को फायदा पहुंचा सकते हैं। सूत्रों का मानना है कि चुनावी सीजन में कई असंतुष्टï नेता पार्टी छोडकर अन्य दलों का विकल्प तलाशते हैं, ऐसे में उनसे भाजपा को भी फायदा मिल सकता है।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *