भाजपा विधायक दल की बैठक में आज बनेगा नेता प्रतिपक्ष

liyaquat Ali
2 Min Read
photo bjp logo

 

जयपुर
विधानसभा सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में केन्द्रीय वित्त मंत्री और प्रदेश पर्यवेक्षक अरुण जेटली, प्रदेश प्रभारी और सह पर्यवेक्षक अविनाश राय खन्ना तथा केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर, सह प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी भी शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी मुख्यालय ने सभी विधायकों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
इस बैठक में पर्यवेक्षक सभी विधायकों से रायशुमारी तथा चर्चा कर नेता प्रतिपक्ष का चयन करेंगे। गौर हो कि 15वीं विधानसभा का पहला सत्र 15 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसमें विपक्ष की संख्याबल के हिसाब से भाजपा सबसे बडा दल है, इसलिए नेता प्रतिपक्ष भी भाजपा से ही बनाया जाएगा।
पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष का चयन करने के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना को पर्यवेक्षक बनाया है। ऐसे में सत्र से पहले रविवार को जेटली जयपुर आएंगे और भाजपा विधायकों से रायशुमारी कर नेता प्रतिपक्ष का चयन करेंगे। फिलहाल नेता प्रतिपक्ष के लिए पूर्व मंत्री गुलाबचंद कटारिया, राजेन्द्र राठौड, किरण माहेश्वरी, नरपत सिंह राजवी और विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल का नाम दौड में चल रहा है।
कटारिया होंगे प्रोटेम स्पीकर
15 विधानसभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को वरिष्ठï भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया शपथ दिलाएंगे। कटारिया को विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर (अस्थाई विधानसभा अध्यक्ष)बनाया गया है। राज्यपाल कल्याण सिंह ने कटारिया को सामयिक अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें  सोमवार को राजभवन में दोपहर 12 बजे राज्यपाल विधानसभा सदस्य की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं अन्य विधायकों को गुलाबचंद कटारिया शपथ दिलाएंगे। कटारिया के सहयोग के लिए राज्यपाल ने भंवरलाल शर्मा, परसराम मोरदिया और महादेव सिंह नामांकित किया है। बता दें कि विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर उन्हें कहा जाता है, जो चुनाव के बाद पहले सत्र में स्थायी अध्यक्ष अथवा उपाध्यक्ष का चुनाव होने तक संसद या विधानसभा का संचालन करते हैं। सरल शब्दों में अस्थायी अध्यक्ष को ही प्रोटेम स्पीकर कहा जाता है।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *