बिडला को भाजपा नेताओं ने दी बधाई

liyaquat Ali
1 Min Read

जयपुर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने सांसद ओम बिड़ला को लोकसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। सैनी ने कहा कि प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि पहली बार राजस्थान का कोई सामान्य कार्यकर्ता लोकसभा का अध्यक्ष बना है।
इसके लिए वे प्रदेश की जनता एवं कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार व्यक्त करते हैं। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, अभिषेक मटोरिया, कैलाश मेघवाल, वीरमदेव सिंह जैसास, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनियां, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश पारीक, अलका गुर्जर, लक्ष्मीकान्त भारद्वाज, अमित गोयल, पिंकेश पोरवाल, पंकज मीणा, जितेन्द्र श्रीमाली, मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश प्रमुख चम्पालाल रामावत ने भी बिड़ला को बधाई दी।
जयपुर ग्रामीण सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन ने बुधवार को संसद भवन स्थित लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को बधाई दी। कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि बिड़ला सरल, मृदुभाषी और ऊर्जावान व्यक्ति है। उनके लोकसभा अध्यक्ष बनने से राजस्थान का गौरव बढ़ा है।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *