नाराजगी और मतभेद भुलाकर भाजपा को जिताओ: शाह

liyaquat Ali
4 Min Read
file photo,AMIT-SHAH

 

शक्ति केन्द्र प्रमुख करे 10 बूथों का दौरा 

जयपुर।  आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में ऐसे काम करना है कि 50 साल तक पंचायत से पार्लियामेंट तक अजेय भाजपा खडी हो। अपनी नाराजगी और म़तभेद को एक बॉक्स में बंद करके ताला लगा दो और लोकसभा चुनाव की काउंटिंग तक भाजपा को जिताने के लिए जुट जाओ। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को जयपुर के निकट धानक्या में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अपने दिमाग में केवल कमल का फूल और भारत माता की तस्वीर लेकर चुनाव मैदान में उतर जाओ।
कार्यक्रम में जयपुर संभाग के तीन जिलों जयपुर, अलवर एवं दौसा के बूथ, मंडल एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शाह ने सभी को चुनावों में जीत का मंत्र दिया। शाह ने कहा कि यह चुनाव किसी विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री का चुनाव नहीं है, यह मेरे कार्यकर्ताओं का चुनाव है। मुझे पता है कि जीत मेरे बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र अध्यक्ष के परिश्रम में है।
आपका परिश्रम ही भाजपा को जीत दिला सकता है। पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश देते हुए शाह ने कहा कि आप विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री से नाराज हो सकते हो, मदन सैनी से नाराज हो सकते हो, अमित शाह से नाराज हो सकते हो। लेकिन भारत मां से नाराज नहीं हो सकते इसलिए आगामी चुनाव में कमल और भारत माता की तस्वीर को ध्यान में रख कर काम करो।
शाह ने बूथ एवं शक्ति केंद्र इकाई के कार्यकर्ताओं का आह्वïान किया कि आपको जो 23 पाइंट दिए गए है। उनको अपनी गीता मान कर पूरा करो।  प्रत्येक शक्तिकेंद्र प्रमुख 10 बूथ इकाई का प्रवास करे। हमने यह 23 पाइंट पूरे कर लिए तो भाजपा को कोई हरा नहीं सकता।
भाजपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राहुल बाबा कह कर पुकारा। वे दूरबीन लेकर भी ढूंढेंगे तो दूर तक कांग्रेस नजर नहीं आएगी। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के हाथों में ना तो देश सुरक्षित है और ना ही राजस्थान। शाह ने प्रदेश में कांग्रेस के संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार के मुद्दे पर कटाक्ष किया कि राहुल बाबा पहले यह तय कर लो कि राजस्थान में कांग्रेस का सेनापति कौन है।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने अध्यक्षीय भाषण में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा और कहा कि ये लोग चार साल तक चुप बैठे रहे।
पिछले साढे चार साल में महिलाए किसान एवं अपने कार्यकर्ता के लिए नहीं बोले। अब चुनाव नजदीक देख कर बिलों से बाहर निकल कर आ रहे है। राजे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमारी नकल करते हुए मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम और संकल्प रैली का आयोजन किया। समारोह में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्टï्रीय संगठन महामंत्री रामलाल,राष्टï्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश, प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, रेल मंत्री पीयूष गोयल सहित अनेक विधायक और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *