भाजपा चुनाव प्रबन्धन समिति का फैसला अब जिलाध्यक्ष को चुनाव नहीं लडवाने के निर्णय

liyaquat Ali
2 Min Read
photo bjp logo

 

जयपुर। भाजपा चुनाव प्रबन्धन समिति के जिलाध्यक्ष को चुनाव नहीं लडवाने के निर्णय के बाद अब भाजपा के कई जिलाध्यक्ष अपने पद से इस्तीफा देकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में लगे हुए हैं। जयपुर में भी शहर और देहात अध्यक्ष चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं ऐसे में माना जा रहा है ये दोनों भी जल्द ही अपना पद छोड सकते हैं।

ज्ञात हो कि इस मामले में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपनाए गए चुनावी फार्मूले को राजस्थान में लागू किया है। यूपी में भी भाजपा जिलाध्यक्ष को चुनावी तैयारी के लिए पद छोडने के लिए कह दिया गया था। हालांकि बाद में वहां 19 जिलाध्यक्षों को पार्टी ने टिकट देेकर प्रत्याशी भी बनाया था। अब यहीं फार्मूला राजस्थान में भी लागू किया जा रहा है। इसमें जिलाध्यक्ष को चुनाव नहीं लडवाया जाएगा और जो दावेदारी करेंगे उन्हें पहले अपना पद छोडना होगा, उसके बाद भी तय नहीं कि उसे पार्टी टिकट दे। ऐसे में यह माना जा रहा है कि करीब आधा दर्जन जिलाध्यक्षों को टिकट भी मिल जाएगा लेकिन चुनाव की तैयारी में तो डेढ दर्जन से अधिक जिलाध्यक्ष लगे हुए हैं।

फिलहाल प्रदेश भाजपा दो विधायक खानपुर (झालावाड) से नरेन्द्र नागर और सुमेरपुर (पाली) मदन राठौड तो जिलाध्यक्ष के पदों पर भी काबिज है। ऐसे में इन दोनों का इस्तीफा तो तय है। साथ ही जयपुर देहात अध्यक्ष दीनदयाल कुमावत फुलेरा से और शहर अध्यक्ष संजय जैन विद्याधर नगर व सांगानेर क्षेत्र से दावेदारी जता रहें हैं।

इसके अलावा तीन जिलाध्यक्ष भीलवाडा के शिवजीराम मीणा, बूंदी के महिपत सिंह हाडा और झुंझुनूं से राजीव सिंह पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी थे। ऐसे में पार्टी एक बार फिर इन पर दांव खेल सकती है। इसके अलावा कई जिलाध्यक्ष अलग अलग स्थानों से अपनी दावेदारी जता रहें हैं।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *