जयपुर,। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि आज भाजपा चुनाव सम्पर्क विभाग के प्रदेश प्रमुख नाहर सिंह माहेश्वरी के नेतृत्व में पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, भाजपा प्रदेश संयोजक प्रवास कार्यक्रम समन्वय ओंकार सिंह लखावत, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सारिका चैधरी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को वर्तमान कांग्रेस सरकार मंे मंत्री उदय लाल आंजना, उनके भांजे विक्रम आंजना एवं असामाजिक तत्वों द्वारा चिŸाौ ड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत प्रतापगढ़ जिले के ग्राम केसुन्दा निवासी मनोहर पुत्र उदयलाल तेली का अपहरण करने एवं उनके मकान को ध्वस्त करने व उनके विरूद्ध चुनावी हिंसा होने तथा उस पर जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने के सन्दर्भ में शिकायत की है।
कटियार ने बताया कि नाहर सिंह माहेश्वरी के साथ डीजीपी के समक्ष गये प्रतिनिधि मण्डल ने जल्द से जल्द असामाजिक तत्वों के विरूद्ध उचित कार्यवाही कर गिरफ्तार करने की मांग की है, जिससे मनोहर पुत्र उदयलाल तेली को न्याय मिल सकें