इस वर्ष एक बार फिर भाजपा बनाएगी नए सदस्य

liyaquat Ali
2 Min Read
जयपुर
भाजपा के लिए देश और प्रदेश के लिहाज से यह साल संगठनात्मक की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इसमें पार्टी की बूथ इकाई से लेकर अखिल भारतीय अध्यक्ष तक का चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए पार्टी की ओर से जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान के लिए राष्ट्रीय संयोजक मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को बनाया गया है। इसके अलावा राष्टï्रीय स्तर पर पांच सह संयोजक भी बनाए गए हैं। इसमें भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, दुष्यंत गौतम, सुरेश पुजारी और शोभा सुरेन्द्रन शामिल हैं।
सदस्यता अभियान के तहत नए सदस्य बनाने का काम किया जाएगा साथ ही मोबाइल पर मिस काल देेकर बने पुराने सदस्यों का वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।  पिछली बार वर्ष 2016 में सदस्यता अभियान के तहत राजस्थान में भाजपा ने 81 लाख सदस्य बनाए थे। इस बार अभियान के दौरान नए सदस्य बनाने के साथ ही पुराने सदस्यों का वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।
पार्टी के विधान के मुताबिक प्रत्येक तीन साल में संगठनात्मक चुनाव होते हैं और संगठन के चुनावों से पहले पार्टी नए सदस्यों को जोडती है। सदस्यता अभियान की रणनीति पर 16 जून को होने वाली भाजपा की कार्यसमिति में विचार किया जाएगा। संभावना है कि कार्यसमिति के दौरान सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश संयोजक और सह संयोजक की घोषणा कर दी जाएगी।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *