जयपुर। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार रात पेट्रोल भरवाने आए बाइक सवार युवकों को सिगरेट पीने से टोकना कर्मचारियों को भारी पकड़ गया। बाइक सवार युवक दर्जनभर साथियों के साथ मिलकर लाठी-सरियों से तीन कर्मचारियों को घायल कर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि घटना मोचियों की छब्बील शास्त्री नगर स्थित शिवशक्ति इण्डियन पेट्रोल पंप की है। रात करीब साढ़े 10 बजे बाइक सवार दो युवक पेट्रोल भरवाने आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक को कर्मचारी रमेश ने सिगरेट पीने से टोका, यह बात उसे गवारा नहीं लगी और उसने कर्मचारी रमेश का अंगुठा काट गया। कर्मचारी के चिल्लाने पर दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। जिसके कुछ समय बाद दोनों युवक अपने दर्जनभर साथियों के साथ लाठी-सरिए लेकर वापस पैट्रोल पंप पर पहुंचे। जिन्होंने पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी विक्रम सिंह, किशन व रमेश पर लाठी-सरियों से हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ वार कर तीनों कर्मचारियों को घायलावस्था में छोडकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायल कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को छुट्टद्दी दे दी गई। पीड़ित कर्मचारी ने शिवशक्ति कॉलोनी निवासी मनोज नायक सहित दर्जनभर साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।