Jaipur News। केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी कानून के विरोध में और किसानों के समर्थन में शनिवार छह फरवरी को भरतपुर जिले की तहसील डीग के ग्राम बहज में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस महापंचायत में डीग- कुम्हेर विधायक विश्वेंद्र सिंह और अनिरुद्ध मौजूद रहेंगे। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक शामिल होने की अपील की है।
गौरतलब है कि बहज गांव उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर स्थित एक बड़ा गांव है। इस किसान महापंचायत में राजस्थान के विभिन्न जिलों से एवं उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों से किसानों की एकजुट होने की तैयारियां की जा रही हैं।