Bhilwara news ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्मदिन के अवसर पर 21000 पौधे 21000 मास्क सहित विभिन्न सेवा के कार्य किए जाएंगे भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्मदिन के उपलक्ष में भीलवाड़ा जिले में विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्मदिन के उपलक्ष में विभिन्न सेवा कार्य भीलवाड़ा जिले में आयोजित किए जाएंगे इसके तहत समाजसेवी भंवर लाल खारोल एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनमोल पराशर को कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया आज भाजपा जिला कार्यालय पर रावतभाटा से दो गाड़ी में 5 से 7 फुट ऊंचे पौधे विभिन्न प्रजातियों के मंगवाए गए हैं जोकि भीलवाड़ा जिले की 7 विधानसभाओं के उन 40 मंडलों में वितरित कर पौधारोपण किया जाएगा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भाजपा ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है