भाजपा के सभी मोर्चे मजबूती से काम करे तो कांग्रेस की विदाई निश्चित – डॉ. सतीश पूनियां

Dr. CHETAN THATHERA
3 Min Read

जयपुर/ भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को मोर्चा कार्ययोजना बैठक का आयोजन हुआ। बैठक को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने सम्बोधित किया। बैठक में गहलोत सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, सुशील कटारा, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाणा सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।

 

बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ. पूनियां ने कहा कि भाजपा के तमाम मोर्चों की ताकत के बूते पर हम सब गौरव कर सकते हैं कि भाजपा को बदलते युग की इस बदलती राजनीति में दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बनने का अवसर मिला। हमारे पास सहूलियत भी है लेकिन चुनौतियां भी हैं। इन सबसे पार पाते हुए हम सब भारत के अक्षुण्णता एवं भाजपा के विचार की मजबूती के लिए कार्य करें। अगर सातों मोर्चे प्रत्येक मण्डल, बूथ एवं शक्ति केन्द्रों पर अपनी दमदार उपस्थित में मजबूती से कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से सयुंक्त मोर्चा कांग्रेस की विदाई का मोर्चा बनेगा और राजस्थान में भाजपा सदैव के लिए अजेय एवं अभेद्य बनेगी।

डॉ. पूनियां ने कहा कि देश-दुनिया के जनमानस को ज्ञात है कि भाजपा विशेष संगठन की रचना वाला संगठन है।

उसमें पार्टी की पूरी यात्रा में अग्रिम संगठनों की एक बड़ी भूमिका है और बहुत प्रभावी भूमिका उनकी रही है। चाहे पार्टी का संगठन हो, जन आंदोलनों या सुशासन के माध्यम से अंतिम दरवाजे तक योजनाओं को पहुंचाने वाला सबसे बड़ा कारक हैं हमारे मोर्चे। पार्टी के सातों मोर्चों की सामूहिक बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियों के कार्य विभाजन, राज्य की गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई।

डॉ. पूनियां ने बताया कि मोदी सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों को मोर्चों के माध्यम से भी प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाने को लेकर भी कार्ययोजना बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।

संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि हमारी पहचान एवं मान-सम्मान संगठन से है, इसलिए हम समर्पित होकर संगठन की रीति-नीति के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि पार्टी का विचार, कार्ययोजना और मोदी सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों को शक्ति एवं बूथ केन्द्रों तक पहुंचाने का कार्य करें।

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम