जयपुर/श्रीमाधोपुर। श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से टिकट के दावेदार बलराम यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे एकजुट होकर विपक्षी पार्टियों से मुकाबले के लिए हर समय तैयार रहें। वहीं पार्टी में एकजुटता लाने के लिए हर संभव प्रयास करें। यादव ने कहा कि हमारी एकजुटता विपक्षियों को परेशान किए हुए हैं तथा विपक्षी पार्टी अपने बिखराव को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। वहीं बलराम यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हर समय सद्भाव एवं आपसी समन्वय स्थापित कर चलते रहने का अनुरोध किया।
यादव ने आज अजीतगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग के दौरान कहा कि वह सभी पार्टी के सच्चे सिपाही बनकर रहें तथा पार्टी आलाकमान, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी को रिपीट करवाने के लिए आवश्यक है कि कार्यकर्ता जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए सदैव तत्पर रहे तथा उनके सुख-दुख में भागीदार बनें तथा जनता के दुख को स्वयं का दुख समझ कर उसका समाधान करें।
साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी कांग्रेस जनों की जिम्मेदारी है कि हम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ड्रीम प्रोजेक्ट और जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश भर में घर-घर तक पहुंचा कर लोगों को लाभान्वित करें। बैठक के बाद सभी आगंतुकों का विक्रम सिंह यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया