अशोक चांदना डरने वाला नहीं है, जो-जो आदमी अंधेरे में इलाज करने की कोशिश करते है, उनका इलाज भरी दुपहरी में करूंगा

Sameer Ur Rehman
3 Min Read

जयपुर। ब्यूरोक्रेसी के खिलाफ एक ट्वीट कर चर्चा में आएं मंत्री अशोक चांदना ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। मंत्री चांदना ने कहा कि अशोक चांदना डरने वाला नहीं है, जो-जो आदमी अंधेरे में इलाज करने की कोशिश करते है, उनका इलाज भरी दुपहरी में करूंगा।

अशोक चांदना ने आज जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए नाराजगी के सवाल पर कहा कि नाराजगी रहेगी तो भी क्या कर सकते हैं। जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और जनता के लिए काम करेंगे।

सीएम गहलोत से मुलाकात के सवाल पर मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि कुछ बातें पर्दे की हैं, पर्दे में ही रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री से क्या बात हुई वह मीडिया को क्यों बताऊं । अशोक चांदना ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हमारे अभिभावक हैं, समय-समय पर दिशा-निर्देश देते रहते हैं।

उन्होनें बिना मांगें इस विभाग को बड़ी सौगातें दी है, जो और कोई दूसरा नहीं दे सकता।अशोक चांदना ने कहा कि नाराजगी तो जनता के कामों के लिए है लोगों ने उसी के लिए वोट दिए हैं।पहले भी नेताओं और अफसरों में विवाद होते रहे हैं आगे भी होते रहेंगे ये आख़िरी बार नही है।

मुख्यमंत्री के चेहरे पर बची थी सरकार

अशोक चांदना ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ करते हुए कहा कि सियासी संकट के दौरान अशोक गहलोत के चेहरे पर ही सरकार बची थी अगर कोई और मुख्यमंत्री होता तो राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार नहीं बच सकती थी।

कांग्रेस के अन्य विधायकों की नाराजगी के सवाल पर मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभी उसे अच्छे से मुलाकात करते हैं और सबकी बात गंभीरता से सुनते हैं।

विवादों से कोई काम नहीं रुकते

खेल मंत्री अशोक चांदना ने विवादों को लेकर कहा कि विवाद तो चलते रहते हैं आगे भी विवाद होंगे लेकिन विवादों से कोई काम नही रुकते हैं और आगे भी कोई काम नहीं रुकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना काल में कोई काम नहीं रुकने दिया तो अब कैसे रुकेंगे।

कांग्रेस सरकार के बजट से घबरा गई है बीजेपी

मंत्री अशोक चांदना ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के बजट से बीजेपी घबराई हुई है, कांग्रेस पूरी तरह लामबंद है।
2023 में प्रदेश में फिर सरकार रिपिट होगी और उसके बाद 2024 में दिल्ली में कांग्रेस सरकार बनाएगी।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/