राजस्थान के 27 लाख Farmers बनेंगे स्वावलंबी,लगभग 14000 ग्राम समितियां होगी गठित

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

जयपुर । विकास की नींव कहे जाने वाले किसान ( farmers ) आर्थिक रूप से सक्षम व स्वावलंबी बन सके, इसके लिए राजस्थान में भारतीय किसान संघ की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के लगभग 27 लाख किसानों को सदस्य बनाने और लगभग 14000 ग्राम समितियों का गठन किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 17 दिसम्बर से की जाएगी जो 28 फरवरी तक चलेगा।

अभियान के तहत जोधपुर, चित्तौड़गढ़ व जयपुर प्रांत को मिलाकर 27 लाख किसानों को सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस संबंध में प्रांत के सभी गांवो में सक्रिय ग्राम समितियों को गठित करने का भी आह्वान किया जा रहा है। इस संबंध में हुई बैठक में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह व अखिल भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश सदस्यता प्रभारी राम भरोस बसोतिया समेत सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री सहित जिलाप्रभारी और प्रांत कार्यकारिणी के कार्यकर्ता भी सम्मिलत हुए।

संगठनात्मक चुनाव तीन साल में—

भारतीय किसान की ओर से हर तीन साल में संगठनात्मक चुनाव होते हैं। इसके तहत सदस्यता अभियान चलाया जाता है। इसके तहत गांव—गांव जाकर किसानों को सदस्य बनाया जाता है। उन सदस्यों की ओर से ग्यारह लोगों की ग्राम समिति गठित की जाती है। इन्हीं ग्राम समितियों के सदस्य मिलकर 21 सदस्यों की तहसील इकाई का चुनाव करते हैं। इसके बाद ही जिला, प्रांत, प्रदेश व अखिल भारतीय कार्यकारिणी का गठन होता है।

इनका कहना है—

खेती की समस्याओं के समाधान व संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। भारतीय किसान संघ के त्रिवर्षीय सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। इसमें 27 लाख किसानों को सदस्य बनाने और लगभग 14000 ग्राम समितियों के गठन का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही ग्राम समितियों को गठित करने का भी आह्वान किया जा रहा है। जिसके लिए अलग—अलग प्रांतों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/