इस साल का पहला ग्रहण 10 को – ज्योतिषपण्डित गोपाल उपाध्याय

liyaquat Ali
1 Min Read

Bhilwara News ( मूलचन्द पेसवानी) –  इस साल का पहला ग्रहण शुक्रवार 10 जनवरी 2020 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण का समय रात 10 बजकर 37 मिनिट से आरंभ होगा। यह रात 02 बजकर 42 मिनिट पर खत्म होगा। इस ग्रहण की अवधि 04 घण्टे से अधिक की रहेगी।

इस ग्रहण के बारे में खास यह है कि इसे भारत में भी देखा जा सकेगा। विश्व में इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपों में भी देखा जा सकता है।

ज्योतिष नगरी कारोई के ज्योतिषपण्डित गोपाल उपाध्याय के अनुसार यह वर्ष 2020 का पहला चंद्र ग्रहण होगा। इसके बाद साल में तीन और चंद्र ग्रहण होंगे। इसके अलावा दो सूर्य ग्रहण भी होंगे। उन्होंने बताया कि ग्रहण का सूतक 12 घण्टे पहले से आरंभ हो जायेगा। भारतीय समय के अनुसार 10 जनवरी की सुबह 10 बजे से यह सूतक लग जायेगा।

जिस समय सूतक लगेगा उसी समय देश भर के मंदिरों के पूजा की जायेगी और तुरंत बाद पट बंद कर दिये जायेंगे। ज्योतिष पण्डित गोपाल उपाध्याय ने बताया की यह ग्रहण मध्यस्त है और धार्मिक मंतानुसार मान्य है लेकिन इस ग्रहण को कुछ मानेंगे और कुछ नही भी मानेंगे

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.