होलिका दहन हर्षोल्लास
के साथ मनाया

liyaquat Ali
1 Min Read

Bharatpur News (राजेन्द्र जती) । भरतपुर में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होलिका दहन हर्षोल्लास
के साथ मनाया गया। सुबह से महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के द्वारा होलिका की
पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख शान्ति एवं खुशहाली की कामना की गई।
जिसके बाद देर शाम होलिका दहन किया गया। होली के पर्व पर शहर के विभिन्न
चैराहों पर आम लोगों के द्वारा होलिका की स्थापना की गई। कई जगह बडी ही
आकर्षक होलिका की स्थापना हुई। जिसके बाद देर शाम होलिका को प्रज्जवलित


किया गया। लोगों के द्वारा होलिका से अग्नि ले जाकर अपने घरों में बनाए
गूलरों में अग्नि प्रज्जवलित कर नए अनाज को उस पर भूना और अपने परिचितों में बांट कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाए दी। होलिका दहन के साथ ही मांगलिक कार्य प्रारम्भ हो जाते है। मंगलवार को आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व धूलण्डी का पर्व मनाया जायेगा। जिसका लोग बेसब्री से इन्तजार करते
है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.