खुशखबरी: राजस्थान पहुंचा मानसून, अब होगी बारिश

liyaquat Ali
3 Min Read

मानसून ने मंगलवार दोपहर राजस्थान में दस्तक दे दी है

नई दिल्ली 

बंगाल की खड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र ने उत्तर भारत में असर दिखाना शुरू कर दिया है। निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से मानसून की चाल तेज हो चुकी है। मानसून ने मंगलवार दोपहर राजस्थान में दस्तक दे दी है। अगले दो-तीन दिन में मानसून उत्तर भारत के आठ राज्यों को भिगोने के लिए बढ़ रहा है।

भारतीय मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक नरेश के अनुसार

भारतीय मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक नरेश के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में अगले 72 घंटे में मानसून की झमाझम बारिश होने वाली है। उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी अगले दो दिन में मानसून की अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। अगले चार-पांच दिनों में उत्तराखंड में भी बहुत अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह मुंबई समेत चार राज्यों में लगातार बारिश होने का अनुमान जताया है।

मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई, ओडिशा और गुजरात में मानसून की बारिश बहुत से लोगों के लिए आफत बनी हुई है, दूसरी तरफ उत्तर भारत समेत देश के ज्यादातर इलाके में अब भी लोगों को राहत की बूंदों का इंतजार है। उत्तर भारत व देश के ज्यादातर राज्य अब भी लू और भीषण उमस का सामना कर रहे हैं। उधर, मानसून की वजह से मुंबई व झारखंड में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। मौसम विभाग ने सात जुलाई तक मुंबई, ओडिशा, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई इलाकों में लगातार बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग व स्काईमेट के अनुसार मानसून बंगाल की खाड़ी से उठकर द्वारका, अहमदाबाद, भोपाल, जबलपुर, पेंड्रा, सुल्तानपुर, लखीमपुरी खेरी, मुक्तेश्वर होते हुए उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है।

साथ ही बंगाल की खाड़ी के उत्तर व आसपास के क्षेत्र जैसे उत्तरी ओडिशा, पश्चिमी बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों व पश्चिम बंगाल के उत्तर-पश्चिम एरिया में एक निम्न दबाव क्षेत्र भी बन रहा है। अगले 24 घंटे में इसके और सघन होने की उम्मीद है। मानसून राजस्थान तक पहुंच चुका है और अगले दो-तीन दिन में इसके यूपी-दिल्ली समेत शेष भारत के ज्यादातर हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद  है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *