गौकर्णेश्वर महादेव मंंदिर से कांवड़ यात्रा 5 अगस्त को 

समिति सचिव अशोक मण्डल ने बताया कि कांवड़ यात्री 5 अगस्त को सुबह साढ़े 6 बजे बस से गौकणेश्वर महादेव मन्दिर पहुंचेंगे

Gokarneshwar Mahadev Mandir to Kanwarad Yatra on August 5
फाइल फ़ोटो-गौकर्णेश्वर महादेव मंंदिर ,बीसलपुर
देवली
मां दुर्गा सेवा समिति व बंगाली कॉलोनी के तत्वावधान में 5 अगस्त को बीसलपुर स्थित गौकणेश्वर महादेव मन्दिर से कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।
    समिति सचिव अशोक मण्डल ने बताया कि कांवड़ यात्री 5 अगस्त को सुबह साढ़े 6 बजे बस से गौकणेश्वर महादेव मन्दिर पहुंचेंगे। जहां कांवड़ पदयात्री जल भरेंगे। इसके बाद पदयात्री पैदल रवाना होकर देवली आएंगे। उक्त पदयात्रा बाद में बंगाली कॉलोनी स्थित शिव मन्दिर जाएगी। जहां भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के बाद प्रसादी वितरण कार्यक्रम भी होगा।