4 माह में गहलोत सरकार ने 410 नौकरशाहों के किए तबादले

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

जयपुर। राज्य की गहलोत सरकार ( Gehlot government ) ने देर रात नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए 239 आरएएस अधिकारियों की जंबो तबादला सूची जारी की है। प्रशासनिक गलियारों में भी इतने बड़े स्तर पर जारी हुई तबादला सूची को लेकर कई तरह की चर्चा चल पड़ी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में आईपीएस अधिकारियों की भी जंबो सूची सामने आ सकती है। सूची को लेकर मुख्यमंत्री स्तर पर मंथन चल रहा है।

वही बात करें तो इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक गहलोत सरकार लगातार नौकरशाही की सर्जरी करने में जुटी हुई है। राज्य सरकार की ओर से देर रात जारी तबादला सूची में इस बार भी गहलोत सरकार ने विधायकों और मंत्रियों की राय को तवज्जो दी है। अधिकांश तबादले मंत्रियों विधायकों के डिजायर पर किए गए हैं, तबादलों के जरिए मंत्री विधायकों को खुश करने का प्रयास किया गया है।

410 नौकरशाहों के हुए चार माह में तबादले

इस साल जनवरी से लेकर अब तक गहलोत सरकार ने 21 तबादला सूचियों के जरिए 410 नौकरशाहों के तबादले किए हैं। 136 आईएएस, 28 आईपीएस और 246 आरएएस अधिकारी हैं। बीते 4 माह में आईएएस की 10, आईपीएस की पांच और आरएएस अधिकारियों की पांच तबादला सूची जारी हुई है।

बीते साल 900 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले

बीते साल जनवरी 2021 से लेकर 31 दिसंबर 2021 तक 70 से ज्यादा तबादला सूची के जरिए 900 से ज्यादा नौकरशाहों को इधर-उधर किया गया था। इनमें आईएएस अफसरों की 19 तबादला सूची जारी हुई थी। आईपीएस अफसरों के 16 तबादला सूची जारी हुई थी और आरएएस अफसरों की 35 तबादला सूची जारी हुई थी।

आईएएस अफसरों की 19 तबादला सूची के जरिए 205 आईएएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया था। इसके अलावा आईपीएस अफसरों के 16 तबादला सूची के जरिए 160 से ज्यादा आईपीएस अफसरों को इधर-उधर किया गया था। वहीं आरएएस अफसरों की 35 तबादला सूची के जरिए 548 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/