गैंगवार में मारे गए हिस्ट्रीशीटर बदमाश विजयपाल सिंह के चार हत्यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Firoz Usmani
2 Min Read

Bharatpur News (राजेन्द्र जती)- भरतपुर जिले के नदबई थाना के सामने गत रात को दो बदमाश गुटों के बीच हुई गैंगवार में मारे गए हिस्ट्रीशीटर बदमाश विजयपाल सिंह के चार हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक हरियाणा का रहने वाला है जो शार्प शूटर है इसके अलावा तीन आरोपी नदबई क्षेत्र के ही बताए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक हैदर अली जैदी ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक विजयपाल सिंह और रोहतान सिंह एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों के बीच वर्षों से झगड़ा चला रहा है आये दिन इनके बीच संघर्ष होता रहता था जिसके कई मामले पुलिस में दर्ज है।

उन्होंने बताया कि रंजिश को लेकर कल रात्रि को रोहताश  सिंह ने हरियाणा के हिमांशु, मोहित तथा योगेंद्र के साथ मिलकर नदबई थाना के पास विजय पाल सिंह को दबोच लिया।

पहले तो उसकी लाठी डंडों से पिटाई की और फिर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। घटना में घायल हुआ विजयपाल सिंह जिला अस्पताल लाते लाते मौत के मुंह
में समा गया। एसपी जैदी ने बताया कि मृतक विजय पाल सिंह पर करीब 2 दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं साथ ही  जयपुर के शिप्रापथ थाने का हिस्ट्रीशीटर रहा है। विजयपाल कुछ दिन पहले ही वे जेल से छूट कर आया था
और अपने गांव से सरपंची का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी रोहतान सिंह पर भी 14 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है।

एसपी जैदी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से हथियार और वाहन बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं और कल इन सभी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।