Ganesh Festival-गणेश महोत्सव के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन, जिम्मेदारियां सौपी

Manish Bagdi
2 Min Read

देवली।

विश्व हिन्दु परिषद एवं बजरंग दल देवली के तत्वाधान में होने वाले श्री गणेश महोत्सव के आयोजन को लेकर विभिन्न कमेटियो का गठन कर उन्हें जिम्मेदारियां सौपी गई।

               विहिप देवली के प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्णगोपाल शर्मा ने बताया कि इसको लेकर गोरीशंकरजी की बगीची में बैठक हुई।     इसमें संचालन समिति का गठन किया गया। जिसमें कृष्णगोपाल शर्मा, सुरेन्द्र डीडवानिया, सत्यनारायण उसाहु, उमाशंकर खूंटेटा, रामेश्वर बाबा, इन्द्रप्रकाश पाण्डेता, प्रेमचन्द सेनी, अशोक मण्डल, जितेन्द्र चौधरी, ललित पांचाल, भागचन्द जैन, अजय आर्य, जसवंतसिंह, आशीष पंचोली, हन्नु बन्ना, बृजेश भारद्वाज, प्रहलाद सेन, गौरव बैरवा, अशोक दूबे, भारत वाल्मिकी व हुकमचन्द टेलर को शामिल किया गया। मूर्ति चयन के लिए अशोक मण्डल व सुरेन्द्र डीडवानिया, सामाजिक सम्पर्क के लिए रामेश्वर बाबा, जसवंत सिंह, सुरेन्द्र डीडवानिया, केजी शर्मा, प्रचार प्रसार के लिए अजय आर्य, कमल वैष्णव, बृजेश भारद्वाज व निहाल सोनी, मंच व्यवस्था के लिए उमाशंकर खूंटेटा, जितेन्द्र चौधरी, दिनेश श्रीमाल, विनोद धर्माणी व भागचन्द जैन को शामिल किया गया।

              सुरक्षा व्यवस्था के लिए हन्नु बन्ना, मदन पहलवान, दिलीप पांचाल, पिन्टू सोयल, भानु बैरवा, संजय वाल्मिकी, सचिन चन्देल, निहाल सोनी, दौलत खत्री, धन संग्रह व्यवस्था के लिए जसवंत सिंह, कृष्णगोपाल शर्मा, जितेन्द्र चौधरी, प्रहलाद सेन व आशीष पंचोली, शोभा यात्रा के लिए दिनेश गौत्तम, सियाराम गौत्तम, सत्यनारायण साहु, शिवराज बाउजी, अश्विनी पंचोली, आशीष माहुर, मदन पहलवान, अशोक दूबे, प्रहलाद सेन, पूजन व प्रसाद सामग्री के लिए जसवंत सिंह व अशोक दूबे, रसीद व पम्पलेट व्यवस्था के लिए कृष्णगोपाल शर्मा व जसंवत सिंह तथा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी इन्द्रप्रकाश पाण्डेता को दी गई।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *