दो मंजिला कपड़ो के शोरुम में भीषण आग, आग से लाखों रुपए का नुकसान

Manish Bagdi
4 Min Read

पानी के टैंकरों, दमकल व आमजन के सहयोग से पाया काबू

देवली।

शहर में शनिवार सुबह चर्च रोड स्थित दो मंजिला कपड़े के शोरुम में अज्ञात कारणों से भीषणआग लग गई। इससे शोरुम में रखा  लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया।  इस दौरान दमकल व जन सहयोग से करीब तीन  घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से शहर में सनसनी फैल गई।

             थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि चर्च रोड स्थित श्रीराम टैक्साटाइल्स में सुबह 9 बजे अचानक अज्ञात कारणों से शोरुम की उपरी मंंजिल पर आग लग गई। जिसका मालिक को पता नही लग सका। इस दौरान शोरुम के पहली मंजिल की खिड़कियों से धुंआ दिखाई दिया। इस पर समीप के दुकानदारों ने इसकी सूचना शोरुम मालिक को दी। इस पर शोरुम मालिक ने दमकल केन्द्र में हादसे की सूचना दी। थोड़ी ही देर में आग की लम्बे लपटे व काफी मात्रा में धुंआ निकलने लगा। जो दूर तक दिखाई दे रहा था। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

                सूचना पर देवली थाना प्रभारी नरेश कुमार, तहसीलदार रमेशचंद जोशी, यातायात प्रभारी सांवरमल जाट मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। इस दौरान  लोगों ने अपने स्तर पर पानी के टैंकर मंगवा कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। बाद में नगर पालिका की दमकल सुबह 10.30 बजे पहुंची। इस दौरान पिछले हिस्से से छत पर प्रवेश कर शोरूम की दीवार पर ड्रिल मशीन से छेद कर पानी का प्रेशर डाला। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

             मदद के लिए उठे हाथ

Contents
पानी के टैंकरों, दमकल व आमजन के सहयोग से पाया काबूदेवली। शहर में शनिवार सुबह चर्च रोड स्थित दो मंजिला कपड़े के शोरुम में अज्ञात कारणों से भीषणआग लग गई। इससे शोरुम में रखा  लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया।  इस दौरान दमकल व जन सहयोग से करीब तीन  घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से शहर में सनसनी फैल गई।             थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि चर्च रोड स्थित श्रीराम टैक्साटाइल्स में सुबह 9 बजे अचानक अज्ञात कारणों से शोरुम की उपरी मंंजिल पर आग लग गई। जिसका मालिक को पता नही लग सका। इस दौरान शोरुम के पहली मंजिल की खिड़कियों से धुंआ दिखाई दिया। इस पर समीप के दुकानदारों ने इसकी सूचना शोरुम मालिक को दी। इस पर शोरुम मालिक ने दमकल केन्द्र में हादसे की सूचना दी। थोड़ी ही देर में आग की लम्बे लपटे व काफी मात्रा में धुंआ निकलने लगा। जो दूर तक दिखाई दे रहा था। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।                सूचना पर देवली थाना प्रभारी नरेश कुमार, तहसीलदार रमेशचंद जोशी, यातायात प्रभारी सांवरमल जाट मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। इस दौरान  लोगों ने अपने स्तर पर पानी के टैंकर मंगवा कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। बाद में नगर पालिका की दमकल सुबह 10.30 बजे पहुंची। इस दौरान पिछले हिस्से से छत पर प्रवेश कर शोरूम की दीवार पर ड्रिल मशीन से छेद कर पानी का प्रेशर डाला। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।             मदद के लिए उठे हाथहादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद नगर पालिका की दमकल पहुंची। इस दौरान व्यापारी सुरेन्द्र डिडवानिया, मनजीत सिंह काका, अभिभाषक महावीर सिंह राठौड़ सहित व्यापारियों व आमजन ने मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने पानी के टैंकर मंगवाए तथा आग बुझाने के प्रयास किया। व्यापारी व पूर्व पार्षद मनजीत सिंह का कहना है कि दमकल को आग लगते ही सूचना दे गई। इसके बावजूद दमकल नहीं पहुची। इससे हादसा और गंभीर हो गया।             उधर, पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौधरी भी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने तत्काल दमकल मंगवाने में सहयोग किया। पालिका कर्मचारियों का कहना है कि केकड़ी के समीप हादसा होने से दमकल वाहन मय जाप्ते के सुबह वहां चला गया। लेकिन मिनी दमकल खराब होने से मौके पर नहीं पहुंच सकी।लाखों रुपए का माल स्वाहापुलिस ने बताया कि उक्त कपड़े का शोरुम के पहली मंजिल में रेडिमेड कपड़े, कपड़े के थान, बेडशीट, पर्दे सहित लाखों रुपए का माल रखा हुआ था। इसमें पहली मंजिल में रखा समूचा माल जलकर राख हो गया। इधर, हादसे के बाद लोगों ने शोरुम मालिक दौलत व पवन को ढांढ़स बंधाया।

हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद नगर पालिका की दमकल पहुंची। इस दौरान व्यापारी सुरेन्द्र डिडवानिया, मनजीत सिंह काका, अभिभाषक महावीर सिंह राठौड़ सहित व्यापारियों व आमजन ने मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने पानी के टैंकर मंगवाए तथा आग बुझाने के प्रयास किया। व्यापारी व पूर्व पार्षद मनजीत सिंह का कहना है कि दमकल को आग लगते ही सूचना दे गई। इसके बावजूद दमकल नहीं पहुची। इससे हादसा और गंभीर हो गया।

             उधर, पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौधरी भी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने तत्काल दमकल मंगवाने में सहयोग किया। पालिका कर्मचारियों का कहना है कि केकड़ी के समीप हादसा होने से दमकल वाहन मय जाप्ते के सुबह वहां चला गया। लेकिन मिनी दमकल खराब होने से मौके पर नहीं पहुंच सकी।

लाखों रुपए का माल स्वाहा

पुलिस ने बताया कि उक्त कपड़े का शोरुम के पहली मंजिल में रेडिमेड कपड़े, कपड़े के थान, बेडशीट, पर्दे सहित लाखों रुपए का माल रखा हुआ था। इसमें पहली मंजिल में रखा समूचा माल जलकर राख हो गया। इधर, हादसे के बाद लोगों ने शोरुम मालिक दौलत व पवन को ढांढ़स बंधाया।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *