Bhilwara News( आजाद नेब ) : जहाजपुर करवा चौथ (Karwa Chauth)पर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य परिवार (Family)की खुशहाली के लिए उपवास रखा। सूर्यास्त से पूर्व महिलाओं ने करवा चौथ की कथा सुनी। रात काे चांद को अर्घ्य देकर चौथ माता का पूजन किया और पकवानों का भोग लगाया।मिट्टी से बने करवा को कल्प कर अपने से उम्र में बड़ी महिला को दिया और उनसे आशीर्वाद लिया।
करवा चौथ (Karwa Chauth) का उद्यापन करने वाली महिलाओं ने अन्य सुहागन महिलाओं को भोजन कराकर उपहार में साड़ी, सुहाग की सामग्री, खांड से बना करवा दक्षिणा दी।करवा चौथ का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा की और कथा सुनी। आरती के बाद कई महिलाओं ने नींबू पानी ग्रहण किया।