दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ रैली निकाल जताया आक्रोश

liyaquat Ali
1 Min Read

Bhilwara News ( मूलचन्द पेसवानी ) – प्रदेश व देश में महिलाओं व बालिकाओं के साथ दुष्कर्म, हत्या और समाज मे भेदभाव, घरेलू हिंसा और उनकी अस्वीकार्यता के खिलाफ रविवार को भीलवाड़ा में शांतिप्रिय तरीके से बालिकाओं ने आक्रोश रैली का आयोजन किया। इसमें काफी तादाद में युवाओं व बालिकाओं ने भाग लिया।

सन्तोष चंदेल ने बताया कि रैली में आक्रोशित व इस प्रकार की वारदातों से आहत युवतियों और युवको ने हिस्सा लेते हुए बढ़ चढ़कर पोस्टरों और नारों से अपनी पीड़ा व्यक्त की। रैली सूचना केंद्र से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस सूचनाकेन्द्र पर पहुंची जंहा इसका समापन किया गया।

समापन मौके पर हुए कार्यक्रम में प्रतीक अग्रवाल, खुशबू गर्ग, खुशबू पंसारी ने कविता व अपना वक्तव्य देते हुए देश  को शर्मसार करती इन घटनाओं पर अपने विचार और दर्द बया किये। सभी ने ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए समाज, शासन व प्रशासन से इन जघन्य अपराधों पर अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित कर न्याय करने की बात कही। संचालन करते हुए शुभम नाथानी ने रैली के शांति प्रिय आयोजन के लिए आये विभिन्न संघठनो और  लोगों को धन्यवाद  ज्ञापित किया।

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.