Tonk News – दिल्ली विधानसभा (Delhi Legislative Assembly)के 8 फरवरी को होने वाले चुनावो के लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल व जिला महामंत्री नरेश बंसल चुनाव प्रचार में जाएंगे। जिला महामंत्री नरेश बंसल ने बताया कि भाजपा प्रदेश के नेतृत्व दिल्ली कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी टोंक के दोनो पदाधिकारियों को दी गई है। दिल्ली विधानसभा के 8 फरवरी को होने वाले चुनावो के लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल व जिला महामंत्री नरेश बंसल चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।