Tonk / दफनाया गया युवक निकला हिन्दु, सौशल मीडिया पर हुई युवक की पहचान

liyaquat Ali
2 Min Read


Tonk News (फिरोज़ उस्मानी) । हिन्दु तैली समाज के एक युवक की मौत के बाद शिनाख्ती नही होने पर पुलिस ने मुस्लिम समुदाय का समझ कर दफनाने का मामला सामने आया है।


दफनाने के चौबीस घंटें बाद परिजनों ने उसकी पहचान महावीर तेली निवासी पुरानी टोंक के रूप में की है। जिसके बाद परिजनों ने जिला प्रशासन से मृतक का हिन्दु रितिरिवाज से दाह संस्कार करने की मांग की। दोनों समुदाय के लोगों से बात कर दफनाए गए मृतक का शव निकाल कर परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि 12 मार्च को एक शराबी अचैत अवस्था में भर्ती हुआ था। जिसकी वंहा मौत हो गई। पुलिस ने पहचान के लिए व्यापक प्रचार प्रसार भी किया। पुरानी टोंक थाना पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रखवा दिया। लेकिन दो दिन बाद भी मृतक की शिनाख्ती नही हो पाई।

जिसके बाद नियमानुसार दोनों समुदाय के लोगों को दिखाने पर मुस्लिम समाज के रूप में मृतक की पहचान कराकर पटेल सर्किल स्थित कब्रिस्तान में शव को दफना दिया गया। मृतक का शव मुस्लिम रिति अनुसार दफनाया दिया गया। पूरे मामले की जानकारी आज परिजनों को सौशल मीडिया के जरीए पता लगी।

और पढ़ें

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए गहलोत सरकार का एक और बड़ा कदम

तो वो पुलिस के पास पहुंचें। और शव को उनके सुपूर्द करने की मांग की। जिस पर पुलिस ने पूरी जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान महावीर तैली के रूप में हुई। पुलिस ने मुस्लिम समाज से बात कर दफनाए गए युवक को निकलवाकर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.