Ganesh fastival – सीआईएसफ परिसर में भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी, गणेश महोत्सव के तहत कार्यक्रम

Manish Bagdi
1 Min Read

देवली।

शहर के सीआईएसफ परिसर में आयोजित हो रहे गणेश महोत्सव के तहत शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें जवानों व श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

Contents
देवली। शहर के सीआईएसफ परिसर में आयोजित हो रहे गणेश महोत्सव के तहत शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें जवानों व श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।इससे पूर्व सुरक्षा बल के डीआईजी दिग्विजय सिंह व उनकी पत्नी अनुराधा सिंह ने भगवान गणपति की पूजा अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया। इस दौरान सीआईएसफ परिवार के जवानों व श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर वरिष्ठ कमांडेंट भूपेंद्र सिंह, सहायक कमांडेंट एच बी एल मीणा, हनुमान सिंह, शुभम मिश्रा, जगराम मीणा व अनीता दलाल समेत सीआईएसफ के कई अधिकारी उपस्थित थे।               सुरक्षा बल के डीआईजी दिग्विजय सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह 11:00 बजे जल शक्ति अभियान के तहत संरक्षिकाओ की ओर से पौधारोपण किया जाएगा। इसमें विभिन्न किस्मों के करीब 300 पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके बाद भगवान गणपति की प्रतिमा की शोभा यात्रा के रूप में निकाल कर बोरडा गणेश जी स्थित बनास नदी में विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गो से भगवान गणपति की शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

 

इससे पूर्व सुरक्षा बल के डीआईजी दिग्विजय सिंह व उनकी पत्नी अनुराधा सिंह ने भगवान गणपति की पूजा अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया। इस दौरान सीआईएसफ परिवार के जवानों व श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर वरिष्ठ कमांडेंट भूपेंद्र सिंह, सहायक कमांडेंट एच बी एल मीणा, हनुमान सिंह, शुभम मिश्रा, जगराम मीणा व अनीता दलाल समेत सीआईएसफ के कई अधिकारी उपस्थित थे।

               सुरक्षा बल के डीआईजी दिग्विजय सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह 11:00 बजे जल शक्ति अभियान के तहत संरक्षिकाओ की ओर से पौधारोपण किया जाएगा। इसमें विभिन्न किस्मों के करीब 300 पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके बाद भगवान गणपति की प्रतिमा की शोभा यात्रा के रूप में निकाल कर बोरडा गणेश जी स्थित बनास नदी में विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गो से भगवान गणपति की शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *