देवली : टोंक अपडाउन कर कर्मचारियों से कोरोना का खतरा, देवली आकर फैला सकते हैं कर्मचारी

Manish Bagdi
1 Min Read

Deoli News : जहां एक कोरोना का संक्रमण अपना पैर फैलता जा रहा है। वही टोंक जिले का देवली अभी तक कोरना पॉजिटिव से अछूता बना हुआ है। लेकिन कोरोना हॉटस्पॉट बने हुए टोंक में रोज अपडाउन करने वाले कर्मचारी देवली में संक्रमण फैलाने के लिए जिम्मेदार बन सकते हैं। जो आगामी दिनों में देवली के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

आपको बता दें कि देवली से करीब दो दर्जन सरकारी कर्मचारी रोज अपडाउन कर रहे है। जबकि प्रशासन ने सीमाओं को सील कर रखा है। ऐसी स्थिति में अगर टोंक जा रहे कर्मचारियों को नही रोका गया तो, देवली के हालात भी खराब हो सकते हैं। इस सम्बंध में देवली तहसीलदार रमेश चंद्र जोशी का कहना है कि कर्मचारियों को लॉक डाउन में मुख्यालय पर रहने के लिए पाबंद किया है। लेकिन अपडाउन कर रहे कर्मचारियों के बारे में उनके पास कोई निर्देश नही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही इस पर कोई कार्रवाई की जा सकती हैं।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।