
Deoli News : देवली थाना क्षेत्र के सिरोही गांव में खेत मे पोल लगाने को लेकर हुए विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला को कुल्हाड़ी से बुरी तरह घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार बंशीलाल लोहार अपने खेत में पोल लगा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने बंशीलाल की पत्नी काली देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। बाद में परिजनों ने घायल महिला को देवली अस्पताल भर्ती कराया। इधर पुलिस ने भी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।