देवली : पथ संचलन निकालकर दिखाई एकता

Manish Bagdi
1 Min Read

Deoli News/ Dainik Reporter : उपखंड के राजमहल कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। जो गांव के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरा। इस दौरान गांव के कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया।

 

इससे पहले पथ संचलन श्री अकलेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुआ। जो आदर्श विद्या मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ों स्वयंसेवक घोष के साथ कदम से कदम मिलाकर गणवेश में चल रहे थे।

इस मौके पर प्रचारक सहदेव सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि भगवा ध्वज भारतीय संस्कृति का घोतक है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं संघ के संघर्षरत इतिहास के बारे में बताया। इस मौके पर उन्होंने संघ द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों, गतिविधियों, विविध संगठनों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करने का आव्हान किया।

इस दौरान आरएसएस के जिला संघचालक पुरुषोत्तम शर्मा, खंड संघ चालक लक्ष्मीकांत पारीक, मुख्य अतिथि कालूराम वर्मा सहित गणमान्य नागरिक व आर एस एस के स्वयंसेवक उपस्थित थे। जबकि दूनी थानाधिकारी बाबूलाल टेपण के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता के साथ कानून व्यवस्था के लिए तैनात रहे।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।