Deoli News : उपखंड की दूनी तहसील के कल्याणपुरा गांव में बढ़ती गर्मी के साथ पेयजल संकट गहराता जा रहा है। सोमवार को पेयजल संकट से परेशान एक दर्जन महिलाओं ने गांव के मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन कर बीसलपुर परियोजना के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
गांव के राजाराम बैरवा ने बताया कि परियोजना द्वारा 2 साल पहले गांव में पाइप लाइन डाली गई। इसके कुछ दिन बाद में पेयजल आपूर्ति बंद हो गई। तब से ही महिलाओं को 4 किलोमीटर दूर घाड़ कस्बे से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि सात दिवस के भीतर पेयजल आपूर्ति नहीं की गई तो, घाड़ स्थित बीसलपुर परियोजना के पम्प हाउस पर धरना दिया जाएगा।
इस मौके पर मनफूला, नर्बदा, काली, गंगा देवी पूर्व वार्ड पंच सांवली देवी, सरजू , माया, मन्नी, मनराजी, कमला, इंद्रा, मीरा, मन्नी, ममता, कमला, सुशीला, सुगना, सरजू, हरबाई, काली, लाली, समोदरा लाढ समेत गांव की महिलाएं उपस्थित थी।
Contents
Deoli News : उपखंड की दूनी तहसील के कल्याणपुरा गांव में बढ़ती गर्मी के साथ पेयजल संकट गहराता जा रहा है। सोमवार को पेयजल संकट से परेशान एक दर्जन महिलाओं ने गांव के मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन कर बीसलपुर परियोजना के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।गांव के राजाराम बैरवा ने बताया कि परियोजना द्वारा 2 साल पहले गांव में पाइप लाइन डाली गई। इसके कुछ दिन बाद में पेयजल आपूर्ति बंद हो गई। तब से ही महिलाओं को 4 किलोमीटर दूर घाड़ कस्बे से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि सात दिवस के भीतर पेयजल आपूर्ति नहीं की गई तो, घाड़ स्थित बीसलपुर परियोजना के पम्प हाउस पर धरना दिया जाएगा।इस मौके पर मनफूला, नर्बदा, काली, गंगा देवी पूर्व वार्ड पंच सांवली देवी, सरजू , माया, मन्नी, मनराजी, कमला, इंद्रा, मीरा, मन्नी, ममता, कमला, सुशीला, सुगना, सरजू, हरबाई, काली, लाली, समोदरा लाढ समेत गांव की महिलाएं उपस्थित थी।