देवली : पंच प्यारों के स्वागत पर बिछाएंगे पलक पावड़े

Manish Bagdi
1 Min Read

सिख समाज की ओर से कीर्तन यात्रा का होगा स्वागत

Deoli News/ Dainik Reporter : सिख समाज की ओर से कोटा के अगमगढ़ से पुष्कारराज जाने वाली नगर कीर्तंन यात्रा शनिवार को देवली में गुरुद्वारा कमेटी व सकल सिख समाज की की ओर से स्वागत किया जाएगा।

कमेटी प्रवक्ता गोविन्द सिंह सेठी ने बताया कि कोटा के गुरुद्वारा से नगर कीर्तंन दोपहर 1 बजे बाद देवली पहुंचेगी। इस दौरान पेट्रोल पम्प चौराहे पर बाबा लक्खा सिंह व पंच प्यारों की अगुवाई में आई यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

बाद में कीर्तंन यात्रा को मुख्य बाजार होते हुए स्थानीय गुरुद्वारे में लाई जाएगी। जहां भी शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। बाद मेें गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन होगा। जिसमें श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।