देवली : नगर कीर्तंन यात्रा का मुस्लिम समाज के लोगों ने भी किया स्वागत

Manish Bagdi
2 Min Read

Deoli News : शहर में कोटा के अगमगढ़ से आने वाली नगर कीर्तंन यात्रा का शनिवार को देवली पहुंचने पर नानक नाम लेवा संगत की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कीर्तंन यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

IMG 20200229 WA0041
गुरुद्वारा कमेटी प्रवक्ता गोविन्द सिंह सेठी ने बताया कि नगर कीर्तंन यात्रा पेट्रोल पम्प चौराहे पहुंची। जहां ग्रुरु ग्रंथ साहिब के वाहन पर व कीर्तंन यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान जो बोले सो निहाल के जयकारें गूंज उठे। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सदर मस्जिद के बाहर यात्रियों का स्वागत कर धार्मिक सद्भावना का परिचय दिया। मुस्लिम समाज के शादाब अख्तर, सलीम कुरैशी, अकील, सिराजुद्दीन, शम्मी हुसैन ने ग्रुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेका।

इसके बाद कीर्तंन यात्रा मुख्य बाजार होते हुए स्थानीय गुरुद्वारा पहुंची। इस बीच व्यापारियों ने यात्रियों पर पुष्पवर्षा की। गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं की ओर से अरदास की गई। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष परमजीत सिंह, उपप्रधान भगवान सेठी, कोषाध्यक्ष अमरचंद बिलोची, संरक्षक सुभाष मनचंदा, मनजीत सिंह काका, मोहन बिलोची, हरि बिलोची, प्रीतपाल सिंह, कुलदीप, दौलत, सचिन, पीयूष, आकाश, खुशवीर सिंह सहित मौजूद थे, जिन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा की। बाद में कीर्तंन यात्रा धुंवाकलां के लिए रवाना हो गई।

 

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।