Deoli News : शहर में मुस्लिम युथ के तत्वाधान में समाजसेवी चांदमल जैन एवं उनकी पत्नी चंद्रकांता जैन का सम्मान किया गया।
जैन दम्पति द्वारा लॉक डाउन में शहर के जरूरतमंद एवं शहर से होकर गुजरने वाले मजदूर लोगो के लिए निशुल्क भोजन समेत कई सेवा कार्य करने पर यूथ के कार्यकर्ताओं ने सराहना की। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं शाल ओड़ाकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मो.ईदरीस, बंटी अब्बासी, शादाब, अकील, जाकिर कुरेशी, सिराज अहमद, शम्मी भाई, मुस्तकीम आदि उपस्थित थे।