
Deoli News : देवली में बुधवार को पटेल नगर में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस दौरान मृतका के सिर पर गम्भीर चोट के निशान मिले तथा शव के पास काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ था। घटना के समय परिवार के लोग किसी कार्य से घर बाहर गए हुए थे। हादसे के बाद शहर में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक पटेल नगर निवासी सुनीता (35) पत्नी अशोक बडोलिया दोपहर बाद घर पर अकेली थी। हादसे के बाद परिजन जब घर लौटे तो सीढ़ियों के पास महिला का शव खून से लथपथ मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रेम विवाह किया था मृतका ने -:
मृतका ने 8-10 साल पहले अशोक के साथ प्रेम विवाह किया था। परिजनों ने बताया कि गत माह सुनीता के 7 वर्षीय पुत्र का जन्मदिन था। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों ने पुत्र का जन्मदिन मनाया। परिजनों ने बताया कि अशोक काम के सिलसिले से जयपुर रहता है। घटना के बाद पति अशोक से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद आया।