देवली : लोकेन्द्र सिंह देवली उपखण्ड के जार अध्यक्ष बने

Manish Bagdi
1 Min Read

 

Deoli News : जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान जार के जिलाध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा ने देवली के पत्रकार लोकेन्द्र सिंह चौधरी (टिंकू) को उपखंड अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जिला महामंत्री लियाकत अली ने बताया कि इस सम्बंध में उपखंड क्षेत्र के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चौधरी को जल्द अपनी कार्यकारिणी शीघ्र घोषित कर जिला व प्रदेश कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। इधर अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह की नियुक्ति पर जार के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार करनानी सहित जिले व स्थानीय पत्रकारों ने बधाई दी है।

 

 

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।