देवली : लोगों तक पहुंचाएंगे सही जानकारियां

Manish Bagdi
1 Min Read

Deoli News (मनीष बागड़ी) : नागरिकता संशोधन बिल व सीएए के समर्थन में गुरुवार को देवली भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में अभियान चलाकर शहर के गली-गली जाकर आमजन को नागरिकता संशोधन बिल के बारे में जानकारी देने। साथ ही बिल को लेकर लोगों में भ्रांतियों को दूर करने का निर्णय किया गया। बैठक में शहर मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों को अपने-अपने बूथ की जिम्मेदारियां सौंपी गई।

इसके बाद में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में महाराणा प्रताप सर्किल से पेट्रोल पंप चौराहे तक नागरिकता संशोधन बिल के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई। साथ ही लोगों से बिल को लेकर भ्रांतियां नहीं फैलाने का आग्रह किया गया।

इस दौरान रमेश जिंदल, रतन मंगल, संजय जैन, विनोद खूंटेटा, राकेश ओसवाल, अशोक दूबे, बद्रीलाल चौधरी, आशीष पंचोली समेत भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।