देवली : लोगों की नींद खुली तो, नजारा देखकर चकित रह गए लोग

Manish Bagdi
1 Min Read

Deoli News/ Dainik Reporter : शहर में रविवार सुबह तेज कोहरे ने लोगों को शिमला-मसूरी की ठंड का एहसास करा दिया। इस दौरान ठंडे प्रदेशों की भांति शहर घने कोहरे के आगोश में डूब गया। इस दौरान पास के नजारे भी लोगों को नहीं दिखाई दे रहे थे

सुबह जब लोग नींद से जागे तो चारों ओर घना कोहरा दिखाई दिया। घने कोहरे को देखकर लोग एक बार तो ठीठक गए। लोगों ने रजाई में ही दुबकना मुनासिब समझा। इस दौरान सुबह 10 बजे तक शहर में घना कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर कोटा व अजमेर कोटा मार्ग पर भी घने कोहरे के कारण यातायत प्रभावित रहा।

इस दौरान वाहन चालक हेड लाइट का उपयोग करते हुए धीमी गति से गुजरते नजर आए। वही शहर की चाट पकड़ियों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ नजर आई। हालांकि सुबह 10 बजे बाद तेज धूप के साथ मौसम खुल गया।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।