देवली : लौट रहा था गांव और फिर कुछ ऐसा हो गया….

Manish Bagdi
1 Min Read

Deoli News (मनीष बागड़ी) : हनुमाननगर थाना क्षेत्र के मनोहरगढ़ गांव में शनिवार देर रात करीब आधा दर्जन लोगों ने एक वाहन चालक को जबरन रोककर उससे मारपीट कर करीब साढ़े 19 हजार रुपए की नकदी लूट ली।

हनुमाननगर थाना पुलिस ने बताया कि मामले में बिलेठा निवासी सांवत सिंह पुत्र भंवर सिंह अपने वाहन से कुछ यात्रियों को छोडऩे देवली आया। रात को वह वापस गांव जा रहा था। इस बीच मनोहरगढ़ में देवनारायण मन्दिर के समीप पीछे से आए कार सवार लोगों ने उसे रुकवा दिया तथा उसके साथ से मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में पीडि़त के चिल्लाने पर समीप के लोग आएं, जिन्हें देखकर कार सवार भाग छूटे। घटना के बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में देवली अस्पताल भर्ती कराया। जहां पीडि़त का उपचार किया गया।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।