देवली : कंटेनर में ले जा रहे एक दर्जन श्रमिक पकड़े गए

Manish Bagdi
1 Min Read
Deoli News : देवली थाना पुलिस ने खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की आड़ में जा रहे एक कन्टेनर से दर्जन श्रमिकों को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ लिया। जिन्हें बाद में पुलिस ने शहर के आइसोलेशन सेन्टर में भिजवाया है।
पुलिस उपाधीक्षक रामचंद्र सिंह ने बताया कि कोटा रोड स्थित चुंगी नाके पर नाकाबंदी में बड़ा कंटेनर आने पर रुकवाया गया। पुलिस ने कंटेनर की जांच की तो उसमें 11 श्रमिक पाएं। इस पर चालक जयसिंह कुर्मी निवासी थाना करारी, कौशाम्बी यूपी को गिरफ्तार कर लिया। उपाधीक्षक ने बताया कि कंटेनर पर बिस्किट भरे होने का पर्चा चिपका हुआ था। कंटेनर चालक ने चित्तौडगढ़़ के निम्बाहेड़ा क्षेत्र से उक्त श्रमिकों कंटेेनर में बिठाया, जिन्हें गोरखपुर छोडऩा तय हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर कंटेनर जब्त कर लिया हैं।

 

Contents
Deoli News : देवली थाना पुलिस ने खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की आड़ में जा रहे एक कन्टेनर से दर्जन श्रमिकों को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ लिया। जिन्हें बाद में पुलिस ने शहर के आइसोलेशन सेन्टर में भिजवाया है।पुलिस उपाधीक्षक रामचंद्र सिंह ने बताया कि कोटा रोड स्थित चुंगी नाके पर नाकाबंदी में बड़ा कंटेनर आने पर रुकवाया गया। पुलिस ने कंटेनर की जांच की तो उसमें 11 श्रमिक पाएं। इस पर चालक जयसिंह कुर्मी निवासी थाना करारी, कौशाम्बी यूपी को गिरफ्तार कर लिया। उपाधीक्षक ने बताया कि कंटेनर पर बिस्किट भरे होने का पर्चा चिपका हुआ था। कंटेनर चालक ने चित्तौडगढ़़ के निम्बाहेड़ा क्षेत्र से उक्त श्रमिकों कंटेेनर में बिठाया, जिन्हें गोरखपुर छोडऩा तय हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर कंटेनर जब्त कर लिया हैं।
Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।