देवली : जयकारों के साथ अखण्ड रामायण पाठ की पूर्णाहुति

Manish Bagdi
1 Min Read

भैरव प्रतिमा की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, भण्डारे में हजारों ने ग्रहण की प्रसादी

Deoli News/Dainikl Reporter : शहर के गंगागुरिया बालाजी मन्दिर परिसर में चल रही अखण्ड रामायण पाठ की भण्डारे के साथ पूर्णाहुति हुई। इस दौरान भगवान भैरव प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कर स्थापना की भी गई। इस मौके पर आयोजित भण्डारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

 

प्रवक्ता हुकुमचंद टेलर ने बताया कि गत तीन-चार माह से गंगागुरिया बालाजी मन्दिर में अखण्ड रामायण पाठ चल रहा था। इस दौरान अखण्ड रामायण पाठ की तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ पूर्णाहुति हुई। इस मौके पर यज्ञ पाण्डाल में पंचकुण्डीय हवन में श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ आहुंतिया दी।

 

उन्होंने बताया कि मन्दिर में पूर्णाहुति तक 111 रामायण पाठ किए गए। कार्यक्रम में प्रधान पुजारी यतेन्द्र जोशी के मार्गदर्शन मेें भगवान भैरव की प्रतिमा की विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कर स्थापना की गई।

इस दौरान भैरु महाराज के जयकारें गंूज उठे। दोपहर बाद मन्दिर परिसर में भण्डारे का आयोजन हुआ, जो रात 9 बजे तक चला। अखण्ड रामायण पठन व तीन दिवसीय कार्यक्रम व भण्डारे में अनिल गोयल, रामपाल गर्ग, संदीप कांटिया, सत्येन्द्र जोशी, महेन्द्र साहू, सुरेश जैन, अश्विनी शर्मा, सुरेन्द्र, राजेन्द्र जिन्दल सहित ने सहयोग किया।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।