देवली : फिट इंडिया के तहत मैराथन में दौड़े जवान

Manish Bagdi
1 Min Read

Deoli News : सीआईएसएफ आरटीसी में गुरुवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत बल के जवानों की हॉफ मैराथन आयोजित हुई। इसमें जवानों ने 10 किमी. लम्बी दौड़ लगाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

इस मौके पर बल के डीआइजी व प्राचार्य दिग्विजय कुमार तथा उनकी पत्नी अनुराधा सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में बल के 80 सदस्यों ने भाग लिया। बल सदस्य परेड ग्राउण्ड, नेकचाल बालाजी सहित क्षेत्रों में दौड़े। इसमें प्रधान आरक्षक चालक प्रवीण कुमार ने सबसे पहले तय दूरी तय कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार आरक्षक जीडी दुर्गेश द्वितीय, आरक्षक पीटीआइ सींधा तृतीय, निरीक्षक कार्य नीरज कुमार चौथे व आरक्षक आशीष मण्डल पांचवे स्थान पर रहे है। इस मौके पर DIG सिंह ने जवानों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस दौरान बल के सीएमओ व वरिष्ठ कमाण्डेंट डॉ. भूपेन्द्र सिंह, उपकमाण्डेंट नवीन कुमार, सहायक कमाण्डेंट एच. बी. एल. मीना, जगराम, हनुमान सिंह, अनिता दलाल, शुभम् सहित उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।