देवली : धूमधाम से मनाया गुरु गोविंद सिंह का जन्मोत्सव

Manish Bagdi
1 Min Read

 

Deoli News (मनीष बागड़ी) : शहर में गुरुवार को स्थानीय गुरुद्वारा में सिख समाज की ओर से गुरु गोविंद सिंह का जन्मोंत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर कई कार्यक्रम हुए।

 

गुरुद्वारा कमेटी प्रवक्ता गोविंद सिंह सेठी ने बताया कि इस दौरान गुरुजी के चार साहबजादे की शहादत एवं बलिदान को याद करते हुए सुखमणि साहब के पाठों की लडिय़ां पढ़ी गई। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष सुख-समृद्धि की अरदास की गई।

साथ ही चारों साहबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद गुरु गोविंद सिंह जयंती पर्व को लेकर 28 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी किए गए सुखमणि साहब के पठन का समापन भी हुआ। इस मौके पर कीर्तन दरबार सजाया गया।

जहां गुरुद्वारा के ग्रंथी सुरजीत सिंह ने दसवें गुरु पातशा के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके के आदर्शो पर चलने का आव्हान किया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर अटूट लंगर लगाया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

इस दौरान गुरुद्वारा प्रधान परमजीत सिंह, उपाध्यक्ष भगवान सेठी, डॉ. गुरमीत सेठी, अमरदास बिलोची, मोहन बिलोची, मनजीत सिंह काका, प्रीतपाल सिंह, सुभाष मनचंदा, आत्माराम खत्री, सुंदरदास बिनानी, खुशवीर सिंह समेत सेवादारों ने सहयोग किया।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।