देवली : दाण्डी यात्रा की वर्षगाठ पर निकाली प्रभातफेरी

Manish Bagdi
1 Min Read

Deoli News: शहर में गुरुवार को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकली गई। इस दौरान प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया।

इससे पहले प्रभातफेरी को तहसीलदार रमेशचंद जोशी ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रभातफेरी शहर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरी। जो बाद में शहर के गांधी पार्क पहुंची। इस दौरान तहसीलदार रमेशचंद, सीबीइओ मोतीलाल ठागरिया, पालिका अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा सहित ने गांधी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। प्रार्थना सभा में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के बताए मार्ग व आदर्शो पर चलने की बात कही। इस दौरान एसीबीइओ रामराय, राजीव शर्मा, कांग्रेस नेता संदीप कांटिया, आकाश कंछल सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।