देवली : चुनाव में वोट की आहुति में, चढ़ी वृद्धा के प्राणों की हुई आहुति

Manish Bagdi
1 Min Read

Deoli News (मनीष बागड़ी) : देवली उपखंड के देवीखेड़ा मतदान बूथ पर बुधवार को सरपंच चुनाव के दौरान अपनी बारी का इंतजार कर रही है एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की तबियत बिगड़ गई। बाद में वृद्ध महिला की मौत हो गई

जानकारी के अनुसार सतवाडा निवासी केसर देवी पत्नी गोपाल जाट देवीखेड़ा मतदान बूथ पर वोट देने आई। इस दौरान मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ लगी हुई थी। इस पर केसर देवी भी कतार में लगकर वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। इस बीच वृद्ध महिला को चक्कर आने की शिकायत हुई। वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी। सूचना पर महिला को तत्काल देवली अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।