देवली : बिना अनुमति के किया प्रचार, अब पड़ेगा महंगा

Manish Bagdi
1 Min Read

 

Deoli News (मनीष बागड़ी) : नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को शहर में बिना अनुमति के पोस्टर व होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान पालिका प्रशासन ने ना केवल पोस्टर व होर्डिंग हटाए, बल्कि संबंधित लोगों के खिलाफ देवली पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दी है।

अधिशासी अधिकारी सुरेश मीणा ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर व्यापारिक व शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से बिना अनुमति से पोस्टर व होर्डिंग लगा रखे हैं। जिसके चलते शहर का सौंदर्य बिगड़ गया है। इस संबंध में गत दिनों चेतावनी जारी कर पोस्टर व होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद शहर में पोस्टर व होर्डिंग नहीं हटाए गए। मंगलवार को पालिका प्रशासन के कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन व्यापारिक व शैक्षणिक संस्थाओं के लगे पोस्टर व होर्डिंग्स हटाए। इसके अलावा नगर पालिका ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए देवली पुलिस थाने में भी रिपोर्ट दी है।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।