देवली : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

Manish Bagdi
1 Min Read

Deoli News : शहर में मंगलवार को भाजपा शहर मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पण्डित दीनदयाल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही पंडित उपाध्याय के जीवन आदर्शों को अपनाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष आरपी धाकड़, घनश्याम गौतम, संजय जैन, बद्रीलाल चौधरी, शिवजी राम प्रतिहार ने संबोधित किया। इस अवसर पर राकेश ओसवाल, बंसी मेघवंशी, राजीव गोयल, महेश शर्मा, लोकेश सेन, अंकित डाबर, रजनीश दीपक, अशोक दुबे नवल चतुर्वेदी, शिवा साहू, खेमचंद कोली, ललित पांचाल, दौलत खत्री समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।