देवली: आरएसएस की नई पहल…..पॉलिथीन मुक्त हो हमारा शहर

Manish Bagdi
1 Min Read

Deoli News (मनीष बागड़ी) : आरएसएस ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर एक नई अनूठी पहल की। जिसमें इस बार शहर को पॉलिथीन मुक्त करने की मुहिम चलाई है। इसके तहत आरएसएस ने हजारों रुपए के स्टील के बर्तन खरीदे है। इसके तहत शहर में वाले सामूहिक भोज के कार्यक्रमों में लोगों को यह बर्तन नि:शुल्क उपलब्ध करवाएंगे। जिन्हे उपयोग में लेने के बाद वापस लौटा दिया जाएगा।

स्वयंसेवकों ने बताया कि शहर में शादी, सगाई सहित समारोह में सामूहिक भोज में प्लास्टिक पत्तल, दोने व डिस्पोजल ग्लासों का उपयोग हो रहा है। भोज के बाद जगह-जगह ये डिस्पोजल सामग्री फैल रही है। इससे शहर में गंदगी के साथ स्वास्थ्य को नुकसान हो रहा है। इसके चलते आरएसएस ने 600 स्टील बर्तन सेट खरीदे है। इनमें स्टील की थाली, 4 कटौरी, चम्मच व ग्लास शामिल है। इन्हें शहर का कोई भी व्यक्ति अपने भोज में नि:शुल्क उपयोग में ले सकेगा। अपना कार्यक्रम पूरा होने पर जिम्मेदारी से जमा करा सकेगा। स्वयंसेवकों ने बताया कि शहर के पटेल नगर स्थित आदर्श विद्या मन्दिर से बर्तन दिए जाएंगे।

 

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।